चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल की सेंट्रल लैब के पास आग लगने की मॉकड्रिल, कर्मचारियों ने सीखे आग बुझाने के तरीके
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में रविवार को फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत आगजनी से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अस्पताल की सेंट्रल लैब के पास आग लगने की सूचना मिलते ही एकबारगी अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना अस्पताल के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित होते ही उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान सबसे पहले मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।