सिमगा: धोधा बस्ती रंगमंच में जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, हथबंद पुलिस ने की कार्रवाई
ग्राम धोधा बस्ती स्थित रंगमंच में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते तीन लोगों को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक हरिप सोना द्वारा की गई है आरोपियों से नगदी रकम सहित 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है हथबंद पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज किया है