परसवाड़ा: ग्राम चन्दना में बाजार नीलामी की राशि जमा नहीं करने की शिकायत, जांच के बाद पंचायत ने दिया आश्वासन
जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत चन्दना में बाजार नीलामी की लगभग 6.30 लाख रुपये की राशि पंचायत कोष में जमा नहीं होने की शिकायत सामने आने पर प्रशासन ने जांच कराई। इस मामले में ग्राम पंचायत के पंचों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परसवाड़ा को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया था कि बाजार नीलामी से प्राप्त पूरी राशि पंचायत खाते में जमा नहीं की गई है।