सदर: आदमपुर पुलिस ने मारपीट में युवक की हत्या के मामले में दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आदमपुर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को जामिया अस्पताल के सामने से दबोचा। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को नीरज नामक युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर चोटों के कारण नीरज की मौत हो गई थी।