मंझनपुर: कौशाम्बी में बिजली गिरने की घटना का सीएम ने लिया संज्ञान, मुवायजा और इलाज की घोषणा की, राजस्व कर्मी पहुंचे अमुरा गाँव
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अमुरा गाँव में शनिवार दोपहर आसमानी बिजली गिरने से दो मौत हुई है और दो घायल हैं।मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को राहत के तहत मुवायजे और घायलों के समुचित इलाज की घोषणा की है।राजस्व कर्मी गाँव पहुंचे हैं और रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।