गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर 4 वारंटी और अन्य मामलों में 20 लोग गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या कांड,हत्या का प्रयास कांड,दहेज हत्या कांड,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 24 को गिरफ्तार किया है।