कैराना: बाइक छुड़वाने की एवज में कैराना कोतवाल के नाम पर युवक ने मांगे रुपए, ऑडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने हिरासत में लिया
Kairana, Shamli | Aug 14, 2024 कैराना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में एक युवक कोतवाली से बाइक छुड़वाने की बात कर रहा है। दूसरा युवक बाइक छुड़वाने की एवज में कैराना कोतवाल के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग करता सुनाई पड़ रहा है। वह खुद की पहुंच कोतवाली में होने की बात कहता है। पुलिस ने रुपये मांगने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है।