बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला ठठराही में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, आठ लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला ठठराही में मामूली कहा सुनी में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से विकास, वीरेंद्र, गंगा दीन, शिव देवी तथा दूसरे पक्ष से जगरूप, जीतू, अंशिका तथा अंजना घायल हुए। पुलिस ने गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे वीरेंद्र, गंगा दीन, शिव देवी, विकास, जगरूप तथा जीतू का मेडिकल कराया।