अम्बाला: अंबाला में आज हरियाणा रोडवेज का मांगों को लेकर एक दिवसीय चक्का जाम, जल्द कोई समाधान नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
Ambala, Ambala | Jan 24, 2024 अंबाला रोडवेज के कर्मचारियों ने राज्य स्तरीय संगठन के आह्वान पर एक दिवसीय चक्का जाम कर दिया है। बसें डिपो में खड़ी कर कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 16 मांगे हैं जिनको लेकर सरकार गंभीर नहीं है। हालांकि इस बारे में आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही उनकी मांगे मान ली जाएगी ऐसा नहीं होने पर आज हड़ताल की गई है।