अम्बाला: 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर गांव अहमां में पहुंचे शहीद भगत सिंह संगठन यूनियन के किसान
Ambala, Ambala | Jan 23, 2024 26 जनवरी को अंबाला के गांव मटेडी शेख से किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है वहीं 13 फरवरी को किस मांगे मनवाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसी मुद्दे पर आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के नेता गांव अहमां में पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ मीटिंग कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवाहन किया।