आगर: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर प्रीति यादव के सख्त निर्देश, उड़न दस्ते तैनात
अक्षय तृतीया और अन्य विवाह मुहूर्तों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर प्रीति यादव ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी विभागों को समन्वित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।