जगदलपुर: खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, कलेक्टर ने दिए निर्देश- दो दिन में सभी खाद दुकानों का करें निरीक्षण
कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खाद वितरण की स्थिति, खाद संबंधी शिकायतों, निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री तथा खाद की गुणवत्ता से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की।