* आवासीय डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन महोत्सव*
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में करीब 100 बच्चों ने लिया हिस्सा, छात्राओं ने निदेशक एवं सहपाठियों को बांधी राखी।
आरा, 27 अगस्त 2026।
रेजिडेंशियल डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, मौलाबाग, आरा में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी महोत्सव एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपरा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सुंदर परिचय दिया।
Arrah, Bhojpur | Aug 27, 2026