खानपुर: खानपुर कस्बे में कृषि उपज मंडी में लहसुन की तुलाई नहीं होने से परेशान किसानों ने मंडी के गेट पर जड़ा ताला
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज शनिवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग लहसुन की तुलाई नहीं होने से परेशान किसानों ने मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। आक्रोशित किसानों ने कहां की 2 दिन से यहां पर वह लहसुन लेकर आए हैं मंडी में ना तो कोई खाने ना कोई पीने के पानी की व्यवस्था है लहसुन की तुलाई भी अच्छे से नहीं की जा रही।