हुज़ूर: ईटखेड़ी में सहकारी समिति के तीन कर्मचारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड की वसूली के ₹41.94 लाख का किया गबन
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में सहकारी समिति के कर्मचारियों द्वारा किसानों की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन कर्मचारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड की वसूली के करीब 41.94 लाख रुपए जमा करने के बजाय गबन कर लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|