कालपी: ग्राम चमारी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | Apr 3, 2026 कानपुर देहात के धनीरामपुर निवासी गौरव कुमार ने 1 अप्रैल को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि आटा थाना के चमारी में 26 मार्च को वाहन संख्या BR 01 JH 8627 के अज्ञात वाहन चालक द्वारा मेरे बहनोई अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जानकारी दी है।