आमला तहसील में 26 जनवरी कों 8 बजे करीब आमला नगरपालिका कार्यालय में नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, नगरपालिका सीएमओ नितिन बिंजवे के द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस दौरान नपा अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया गया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया. नपा स्कूल में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया है।