सिरसागंज: भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम, आयोजित धार्मिक महोत्सव के उपलक्ष में निकली श्रीजी की भव्य रथयात्रा, नगर जयकारों से गूंजा
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में गुरुवार को आध्यात्मिक आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जब श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव ध्वजारोहण व कलशा रोहण के अवसर पर भव्य रथयात्रा निकाली गई। यह आयोजन जैन मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज के सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा किया जा रहा है।