जमुई: जुगड़ी घाट पर सीमा क्षेत्र से बाहर और मानक के विरुद्ध हो रहा बालू उठाव, शिकायत के बावजूद संवेदक पर कार्रवाई नहीं हो रही
Jamui, Jamui | Apr 5, 2025 जुगड़ी बालू घाट पर संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से बालू उठाव कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां नियम के विरुद्ध सीमा क्षेत्र से बाहर 15 से 20 फीट गड्ढा कर बालू उठाव का कार्य किया जा रहा है। इसका वीडियो भी शनिवार की शाम 5:00 बजे सामने आया है।इसको लेकर कैलाश कुमार दास ने कई बार पदाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अबतक संवेदक पर कार्रवाई नहीं की गई है।