आगर: ग्राम निपानिया बैजनाथ में आपत्तिजनक पोस्ट व धमकी का मामला, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धमकी देने के मामले में ग्राम निपानिया बैजनाथ निवासी इरफान खान (25 वर्ष) ने रविवार दोपहर 2 बजे कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार 11 अप्रैल को आरोपी रिहान पिता फिरोज मेवाती ने पुरानी रंजिश के चलते आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर जान से मारने की धमकी दी। इससे फरियादी व उसके साथी की छवि प्रभावित होने के साथ ही भय का