मुरैना नगर: जौरा से मुरैना के बीच बस में महिला के बैग से ज़ेवर और ₹50 हजार की चोरी, 2 महिलाएं पकड़ी गईं
मुरैना जिले के जौरा की सपना शर्मा अपने बेटे अथर्व और भतीजे सौरभ पचौरी के साथ बस से मुरैना आ रही थीं।रास्ते में बैग की चेन खुली मिलने पर उन्हें शक हुआ।उन्होंने दो महिलाओं पर हंगामा कर बस में ही पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी।मुरैना पहुंचकर दोनों को कोतवाली थाने सौंपा गया।सपना ने सोने के जेवर व 50 हजार नकदी चोरी का आरोप लगाया है, पुलिस जांच कर रही है।