ग्वालियर गिर्द: कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पेट में लगी गोली
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार युवक अखलेश शिकारिया को कार सवार पांच बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले कार हटाने को लेकर रिहान गुर्जर से विवाद हुआ था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।