Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेगांव (बी.) में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर में सात ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में विभिन्न विभागों से प्राप्त 667 आवेदनों में से 116 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ऋण स्वीकृति आदेश, सुपोषण किट एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुशासन तिहार शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है। #SuShasanTihar2026 #Dhamtari #GoodGovernance #jansamasyasamadhan #cggovt

26 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

श्री नंदकुमार साय के बयान पर साहू समाज में घमासान! #sahusamaj #साहू #Nandkumarsai #cgsahu #छत्तीसगढ़

श्री नंदकुमार साय के बयान पर साहू समाज में घमासान! #sahusamaj #साहू #Nandkumarsai #cgsahu #छत्तीसगढ़

Dhamtari, Dhamtari | Jun 27, 2026

धमतरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का हुआ विधिवत नष्टीकरण*

*पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा की गई कार्यवाही*

 *एनडीपीएस एक्ट के समस्त वैधानिक प्रावधानों, न्यायालयीन निर्देशों एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए रूपगढ़ पॉवर एण्ड एलॉयज प्रा. लिमिटेड, बंजारी में कराया गया नष्टीकरण*

#ganjakokiyagayanast #dhamtarinews #dhamtaricity #policenekiyaganjanast #phq

धमतरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का हुआ विधिवत नष्टीकरण* *पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा की गई कार्यवाही*  *एनडीपीएस एक्ट के समस्त वैधानिक प्रावधानों, न्यायालयीन निर्देशों एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए रूपगढ़ पॉवर एण्ड एलॉयज प्रा. लिमिटेड, बंजारी में कराया गया नष्टीकरण* #ganjakokiyagayanast #dhamtarinews #dhamtaricity #policenekiyaganjanast #phq

Dhamtari, Dhamtari | Jun 27, 2026

भुरकोनी अभनपुर ग्रामीणों का बड़ा बयान! ये सही है या गलत..?#sahusamaj #साहू #छत्तीसगढ़मेंबुलडोजर #abhanpur

भुरकोनी अभनपुर ग्रामीणों का बड़ा बयान! ये सही है या गलत..?#sahusamaj #साहू #छत्तीसगढ़मेंबुलडोजर #abhanpur

Dhamtari, Dhamtari | Jun 27, 2026

भुरकोनी अभनपुर ग्रामीणों का बड़ा बयान! ये सही है या गलत..?#sahusamaj #साहू #छत्तीसगढ़मेंबुलडोजर #abhanpur

भुरकोनी अभनपुर ग्रामीणों का बड़ा बयान! ये सही है या गलत..?#sahusamaj #साहू #छत्तीसगढ़मेंबुलडोजर #abhanpur

Dhamtari, Dhamtari | Jun 27, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही, बोथापारा एवं चनागांव एवं का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

ग्राम सियादेही में जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत संचालित लाइका घर, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया, उनकी गतिविधियों का अवलोकन किया।

ग्राम बोथापारा एवं चनागांव में कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरियों में संचालित मत्स्य पालन का अवलोकन किया तथा हितग्राही किसानों एवं महिला मत्स्य पालकों से संवाद कर योजनाओं से हो रहे आयवर्धन की जानकारी ली।

#Dhamtari #CollectorDhamtari #MGNREGA #Livelihood #fisheries

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी विकासखंड के ग्राम सियादेही, बोथापारा एवं चनागांव एवं का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। ग्राम सियादेही में जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत संचालित लाइका घर, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया, उनकी गतिविधियों का अवलोकन किया। ग्राम बोथापारा एवं चनागांव में कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरियों में संचालित मत्स्य पालन का अवलोकन किया तथा हितग्राही किसानों एवं महिला मत्स्य पालकों से संवाद कर योजनाओं से हो रहे आयवर्धन की जानकारी ली। #Dhamtari #CollectorDhamtari #MGNREGA #Livelihood #fisheries

Dhamtari, Chhattisgarh | Jun 26, 2026