चांपा: महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने मेहंदी पारा से 20 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी अरुण सहिस को मेहंदी पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरुण सहिस महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब।