खंडवा: मौत वाले मोड़ पर जागा सिस्टम! खंडवा के ब्लैक स्पॉट अब होंगे सुरक्षित, लगेंगे कैट आई और चेतावनी बोर्ड
खंडवा में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और एमपीआरडीसी की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर सड़क सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी निर्देश दिए।