बसेड़ी: खड़गपुरा कॉलोनी में बिजली लाइन से हादसे का खतरा, समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने उठाई आवाज
Baseri, Dholpur | May 28, 2026 बसेड़ी क्षेत्र की खड़गपुरा कॉलोनी में सड़क के नीचे से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर बड़ा हादसा होने की आशंका जताई गई है। समाजसेवी गजेंद्र सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालने की मांग की है। गजेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी में सड़क के नीचे से डीपी की बिजली लाइन गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।