ब्यौहारी: ब्यौहारी नगर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से किया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द
राजस्थान के जोधपुर से 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है । पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी नगर से किशोरी 3 अक्टूबर को घर से लापता हुई थी परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के गुम होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जिसकी लोकेशन राजस्थान के जोधपुर में मिली पुलिस वहां पहुंची और किशोरी को अपने साथ लेकर यहां आई और परिजनों के हवाले किया