गुना नगर: बरबटपुरा में नाबालिग छात्रा से मारपीट का आरोप, घर में घुसकर हमला, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
गुना के चकदेवपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ापुर गांव में एक नाबालिग लड़की से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायत देकर गांव के ही दो लोगों पर घर में घुसकर नाबालिग और उसकी मां के साथ मारपीट, अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।