घुवारा: सलैया गांव में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला, उसकी ननद और बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गुरुवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया है कि नामजद शिकायत के बावजूद कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। घटना में घर का दरवाजा तोड़कर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।