मैदागिन में काशी कोतवाल बाबा श्री कालभैरव के स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा की निकाली गई शोभायात्रा
काशी के कोतवाल बाबा श्री कालभैरव जी के स्वर्ण रजत निर्मित पंचबदन प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में रथ पर सवार बाबा की स्वर्ण रजत प्रतिमा के साथ आगे ध्वजा पताका लिए श्रद्धालु चल रहे थे। कमेटी के लोगों ने पहले बाबा की आरती उतारी और जयकारा लगाया। शोभा यात्रा में माँ काली, मां दुर्गा स्वरूपा कलाकार भी अपने करतब दिखा रहे थे।