काशी में तीन दिवसीय जगन्नाथ रथयात्रा मेला की हुई शुरुआत, लाखों लोग होते है शामिल
वाराणसी: धर्म एवं अध्यात्म की नगरी काशी में विश्व प्रसिद्ध लक्खा मेला जगन्नाथ रथयात्रा मेला आज से प्रारंभ हो गया है। यह मेला जिस स्थान पर लगाया जाता है, उस स्थान का नाम ही रथ यात्रा है। यह मेला तीन दीन चलता है। भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा भाई बलराम के साथ मिलकर काशी वासियों को दर्शन देते हैं। जिनका दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए तीन में लाखों लोग पहुंचते है