कैंट GRP ने 111 लोगों के चोरी एवं गुम हुए मोबाइल लौटाए, यात्रियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी और गुम हुए 111 मोबाइल वाराणसी कैंट जीआरपी ने रेल यात्रियों को लौटाया। अपने मोबाइल पाकर यात्रियों के चेहरे खिल गए। कैंट जीआरपी के अनुसार बरामद मोबाइल की कीमत 25 लाख रूपये हैं। इन मोबाइल को कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने रविवार को लौटाया। मोबाइल पाकर यात्रियों ने खुशी जताई।