सुधांशु त्रिवेदी बोले-हाथरस कांड पर गंभीरता से बात होनी चाहिए: वाराणसी में कहा-घटना पर सरकार सख्त
वाराणसी में BJP ने काशी विद्यापीठ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-हाथरस की दिल दहला देने वाली घटना पर संवेदनशीलता, गंभीरता और परिपक्वता के साथ बात होनी चाहिए। घटना में लोगों की मौत पर सरकार पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।