बरडीहा: विनोद बिहारी द्विवेदी बने हरिहरपुर के सांसद प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हरिहरपुर भाजपा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद बिहारी द्विवेदी को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।शनिवार को हरिहरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद बिहारी द्विवेदी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत