जहानाबाद: डीएम के निर्देश पर दरधा नदी किनारे स्वच्छता अभियान, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
जहानाबाद में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर दरधा नदी पुल के दोनों किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार शाम करीब 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान नदी क्षेत्र से कूड़ा-कचरा हटाया गया और अतिक्रमण कर रखी गई गिट्टी व निर्माण सामग्री हटाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने मेडिकल और अस्पताल संचालकों को चेतावानी दी।