नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन में दोपहर के समय स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा।