पिसावा क्षेत्र के गांव रूपनगर में चोरों ने ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसके अंदर का सामान चोरी कर लिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 12 बजे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गुरुवार सुबह आठ बजे जब लोग खेतों की ओर गए तो तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हालत में जमीन पर पड़ा मिला