बाह: जवाहरपुरा में 63 लाख की लागत से बनेगी सड़क, सांसद निधि से मिली स्वीकृति
बसई अरेला क्षेत्र के गांव जवाहरपुरा में 63 लाख 25 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क सांसद राजकुमार चाहर की सांसद निधि से बनेगी। मंगलवार दोपहर 3 बजे सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि करीब 650 मीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे ग्रामीणों को खासकर बरसात के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्कूल जाने वाले बच्च