लखीसराय: पुरानीबाजार महावीर स्थान मंदिर में शिव-राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत वैदिक पूजन जारी
लखीसराय। शहर के ऐतिहासिक पुरानी बाजार स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में भगवान शिव एवं राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। सोमवार की पूर्वाह्न 10 बजे विद्वान आचार्यों एवं पुरोहितो के द्वारा पूजन करते देखा गया।