कटंगी: सांदीपनि स्कूल में नया विवाद: अंग्रेजी माध्यम कॉमर्स में प्रवेश नहीं
विकासखंड कटंगी के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब नया विवाद अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11वीं में विद्यार्थियों को कॉमर्स में प्रवेश नहीं दिए जाने से जुड़ा हुआ है। इसी स्कूल से अंग्रेजी माध्यम से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने वाले एक दर्जन से भी अधिक विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम कॉमर्स में प्रवेश नहीं दिया जा रहा।