खरगोन जिले के भीकनगांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक ऐसे व्यक्ति के बैंक खाते से 21 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए, जिसकी मौत करीब डेढ़ साल पहले हो चुकी थी। यह मामला तब सामने आया, जब परिजनों ने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया।