पी एम श्री एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रणगाँव में शासकीय आयुष विंग खरगोन द्वारा वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव व स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताते हेतु शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ रीना तोमर द्वारा उपयोगी जानकारी प्रदान की गई व योगेश पाटीदार द्वारा बच्चों को नशा मुक्त जीवन शैली का संकल्प करवाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार की बहनों द्वारा बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी करवाया गया। विद्यालय परिसर में अतिथि व स्टॉफ द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। #khargone_family