द्वारका: मोती नगर थाना पुलिस ने द्वारका मोड़ से चोरी के 3 दुपहिया वाहन और एक झपटमार को गिरफ्तार किया
मोती नगर थाना पुलिस ने द्वारका मोड़ से एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अंकित कुमार डमरू है जो दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी ,एक बाइक व् एक मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामला दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 4 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।