द्वारका: द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने सेक्टर-12 से 9 चोरी की गई साइकिलों के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने एक साइकिल चोर को सेक्टर 12 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम सेल्विन विल्सन है जो उत्तम नगर के रामा पार्क का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 9 साइकिल बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही साइकिल चोरी के कई मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने चोरी के 11 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।