द्वारका: लूटपाट मामले में फरार मेवाती गैंग का बदमाश पलवल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे मेवाती गैंग के एक बदमाश को हरियाणा के पलवल ज़िले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अली शेर उर्फ़ अली है जो पलवल ज़िले का ही रहने वाला है। यह मेवाती गैंग का सक्रिय सदस्य है और इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट और चोरी सहित 12 मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2016 में महरौली थाने में एक