जगाधरी: भोगपुर के पास कार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू
रवि कुमार ने बताया कि उसका चाचा शिव कुमार वापस घर लौट रहा था। तो भोगपुर के पास किसी अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिनकी मौत होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उनको दी। जब तक वह वहां पर पहुंचे उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।