नवाबगंज: बाराबंकी में महिला जन आक्रोश अभियान को लेकर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता
बाराबंकी में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के आरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है। शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष का विरोध यह स्पष्ट करता है कि उनकी नीतियां महिलाओं के हित में नहीं हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस अधिनियम का विरोध कर रही है।