बाढ़: बाढ़ के बलौर के पास बिजली का तार टूटने से झाड़ियों में लगी आग, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया ठीक
Barh, Patna | Apr 24, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बलौर के तिलकपुर मोड़ के पास बिजली का हाई वोल्टेज तार टूट के नीचे गिर गया। स्थानीय व्यक्ति ने 2 बजे बताया कि देर रात बिजली का तार टूट के नीचे गिर गया। तार टूट कर जैसे ही नीचे गिरा उसमें से तेज चिंगारी निकली और वहां सड़क के किनारे जमी सूखी झाड़ियों में आग लग गई। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।