ग्वालियर में शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बुधवार को माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार सुबह 9 बजे दी। आरोपी एसएएफ सेकेंड बटालियन में पदस्थ आरक्षक बताया जा रहा है।