सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में बुआ के घर आई किशोरी गंगा में डूबी
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला बरन में अपने रिश्तेदारी में बुआ के घर आयी 15 वर्षीय छात्रा सविता पुत्री कृपाल निवासी ग्राम करखेरी तहसील बिसौली से गाँव नगला बरन में बाबूराम पुत्र वीरपाल बुआ के घर आई हुई थी। विगत गुरुवार शाम गांव के पास से वहने वाली गंगा में नहाने गई थी इसी बीच तेज बहाव की चपेट में आने से वह गंगा के जल स्तर में गायब हो गई है।